उत्तर प्रदेशराज्य

मुस्कान लड़ेगी अपना केस! जेलर को लिखा लेटर, कहा- मुझे LLB करवा दें, वकील बनूंगी

सौरभ राजपूत हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है. इस चर्चित मामले की मुख्य आरोपी मुस्कान, जो पिछले 75 दिनों से मेरठ जेल में बंद है, अब वकील बनने की राह पर चलना चाहती है. मुस्कान ने जेल प्रशासन को पत्र लिखकर कानून की पढ़ाई (LLB) करने की अनुमति मांगी है. उसका कहना है कि उसे अब यह एहसास हो गया है कि शायद उसका केस कोई पूरी ईमानदारी से न लड़े, इसलिए वह खुद अपनी पैरवी करना चाहती है.

जेल से लिखा पत्र, जताई पढ़ाई की इच्छा

जेल के वरिष्ठ अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने जानकारी दी कि मुस्कान ने LLB करने की इच्छा जताते हुए पत्र लिखा है. जेल प्रशासन अब इस पर विचार कर रहा है कि क्या जेल में बंद किसी आरोपी को इस स्तर की उच्च शिक्षा देने की व्यवस्था की जा सकती है. वर्तमान में जेल में इग्नू (IGNOU) के माध्यम से हाईस्कूल और इंटर तक की पढ़ाई की सुविधा है, लेकिन LLB जैसी प्रोफेशनल डिग्री के लिए अभी कोई स्पष्ट व्यवस्था नहीं है.

9वीं तक ही पढ़ी है मुस्कान

मुस्कान की शैक्षिक पृष्ठभूमि की बात करें तो जानकारी के अनुसार उसने अभी तक केवल 9वीं कक्षा तक ही पढ़ाई की है. ऐसे में अगर वह वकील बनना चाहती है तो उसे सबसे पहले हाईस्कूल और फिर इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करनी होगी, उसके बाद ही वह LLB की पढ़ाई के लिए पात्र मानी जाएगी.

कोई परिजन नहीं आया मिलने

डॉ. शर्मा ने बताया कि अब तक मुस्कान से मिलने कोई परिजन जेल नहीं आया है. दूसरी ओर सह-आरोपी साहिल से उसकी नानी और भाई मिल चुके हैं. बताया जा रहा है कि साहिल के परिजन एक वकील की व्यवस्था कर रहे हैं, जबकि मुस्कान के पास अभी केवल एक सरकारी वकील है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button